-
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। फिर चाहे उनके विवादित बयान हों या शादी या फिर लव अफेयर्स। महेश भट्ट ने तो अपनी पहली शादी पर बकायदा फिल्म भी बना डाली थी। फिल्म का नाम था आशिकी।
-
आशिकी में जो किरदार अनु अग्रवाल ने निभाया था वह महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण पर बेस्ड था। दरअसल किरन भी अनाथ थीं और एक अनाथाश्रम में रहती थीं। जब वहां लोगों को किरन और महेश भट्ट के अफेयर का पता चला तो उन्हें अनाथाश्रम से निकाल दिया गया था। इसी के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
-
महेश भट्ट और किरण के दो बच्चे हैं। एक्ट्रेस पूजा भट्ट औऱ राहुल भट्ट। शादी के करीब 11-12 साल बाद महेश भट्ट ने किरण से तलाक लेकर सोनी राजदान से रचा ली थी।
-
जब सोनी राजदान से अपने पापा महेश भट्ट के अफेयर का पता 10 साल की पूजा को चला तो वह काफी नाराज हो गई थीं।
-
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने बताया था कि उन्हें पिता महेश भट्ट पर काफी गुस्सा आया था। पूजा को बुरा लगा था कि किसी दूसरी औरत के लिए महेश ने उनकी मां को छोड़ दिया।
-
अपनी मां की हालत देख वह सोनी राजदान का नाम सुनते ही भड़क जाया करती थीं। उन्हें लगता था कि सोनी राजदान ने उनके पिता को उनसे और उनकी मां को अपने पति से अलग कर दिया।
-
हालांकि समय के साथ ये कड़वाहट भी खत्म हो गई। आज महेश भट्ट के दोनों परिवार अच्छे दोस्त हैं। पूजा और आलिया भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/actors-who-came-in-support-after-breakup-of-these-famous-bollywood-couples/1399320/ ">जब इश्क में टूटा मशहूर अभिनेत्रियों का दिल तो ‘कंधा’ बन इन एक्टर्स ने दिया था सहारा</a>